
Haldwani में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, विरोध में पत्थरबाजी के बाद उपद्रवियों ने थाने को घेरकर कई वाहन फूंके
AajTak
उत्तराखंड में धामी सरकार का बुलडोजर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा है. इसी कड़ी में भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे पहुंची. यहां अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है.
उत्तराखंड में धामी सरकार का बुलडोजर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा है. इसी कड़ी में हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज बुलडोजर गरजा. नगर निगम और पुलिस की टीम की मौजूदगी में ये एक्शन मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल पर हुआ. इस दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर जमकर पथराव किया. इसमें एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल भी हुए हैं.
उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर भारी पथराव किया है. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी है. इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही पत्रकार भी फंसे हुए हैं. पुलिस फोर्स की ओर से हवाई फायरिंग की गई है.
बताते चलें कि भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे पहुंची. यहां अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.
देखते ही देखते अराजक तत्वों ने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पर भारी पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हो गए. इतना ही नहीं जेसीबी को निशाना बनाकर किए गए पथराव में इसका शीशा टूट गया.
अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले
भारी विरोध के बावजूद नगर निगम का अभियान जारी रहा. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की टीम ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की. पथराव थमता न देख पुलिस ने अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











