
HAL के साथ फाइटर जेट का इंजन बनाएगी GE एयरोस्पेस, PM मोदी के अमेरिका दौरे के बीच बड़ा करार
AajTak
GE के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा कि यह भारत और HAL के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी से संभव हुआ ऐतिहासिक समझौता है. ये डील ऐसे समय पर हुई है, जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं. इस डील से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. इसी बीच अमेरिका की GE एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच महत्वपूर्ण करार हुआ है. इसके तहत अब GE एयरोस्पेस HAL के साथ मिलकर भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए लड़ाकू जेट इंजन बनाएगा. ये डील ऐसे समय पर हुई है, जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं. इस डील से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.
GE एयरोस्पेस ने कहा कि इस समझौते के तहत इंडिया में GE एयरोस्पेस के F414 इंजनों का संभावित संयुक्त उत्पादन शामिल है और GE एयरोस्पेस इसके लिए जरूरी निर्यात प्राधिकरण हासिल करने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ भी काम जारी रखेगा. यह करार भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान MK2 कार्यक्रम का हिस्सा है.
GE के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा कि यह भारत और HAL के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी से संभव हुआ ऐतिहासिक समझौता है. हमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाने पर गर्व है. हमारे F414 इंजन बेजोड़ हैं और दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा लाभ प्रदान करेंगे.
GE एयरोस्पेस पिछले 4 दशक से ज्यादा समय से भारत में काम कर रहा है. लेकिन अभी तक GE एयरोस्पेस भारत की व्यापक भागीदारी के साथ एवियोनिक्स, इंजीनियरिंग, विनिर्माण और स्थानीय सोर्सिंग के क्षेत्र में काम कर रहा था. लेकिन अब इसकी ओर से कई अमेरिकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही F414 इंजन बनाने का काम किया जाएगा.
GE एयरोस्पेस ने भारत में 1986 में F404 इंजन के साथ हल्के लड़ाकू विमान (LCA) बनाने के लिए एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और HAL के साथ काम करना शुरू किया था. इसके बाद GE एयरोस्पेस के F404 और F414 LCA Mk1 और LCA Mk2 कार्यक्रमों के विकास और उत्पादन कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं. अभी तक GE की ओर से कुल 75 F404 इंजन प्रदान किए जा चुके हैं. जबकि 99 इंजन LCA Mk1A के लिए ऑर्डर पर हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









