
Hajj 2025: सऊदी अरब ने भारतीयों के लिए बदल दिए वीजा नियम, इन देशों पर भी होगा असर
AajTak
सऊदी अरब ने हज को देखते हुए अपनी वीजा नीतियों में बदलाव किया है जिसका असर भारत समेत 14 देशों पर पड़ेगा. सऊदी अरब ने अनिश्चितकाल के लिए मल्टीपल वीजा एंट्री को निलंबित कर दिया है. यह बदलाव हज को देखते हुए किया गया है.
सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है जिसका असर भारत समेत 14 देशों पर पड़ने वाला है. बदले हुए वीजा नियम 1 फरवरी 2025 से लागू हो गए हैं जिसके तहत इन देशों से आने वाले यात्रियों को किंगडम में प्रवेश के लिए सिंगल एंट्री वीजा ही मिलेगा. सऊदी ने अपने वीजा नियमों में बदलाव इसलिए किया है ताकि लंबी अवधि का वीजा लेकर देश में आने वाले लोग अनाधिकृत रूप से हज यात्रा न कर सकें.
जिन लोगों के पास सऊदी अरब का मल्टीपल एंट्री वीजा होता है वो हज के दौरान बिना हज परमिट के अनाधिकृत रूप से हज करते हैं जिससे पवित्र मक्का शहर में भीड़ बढ़ती है. इससे सऊदी अधिकारियों की सिरदर्दी बढ़ जाती है.
सिंगल एंट्री वीजा से कोई व्यक्ति किसी देश में एक बार ही एंट्री कर सकता है जबकि मल्टीपल एंट्री वीजा लॉन्ग टर्म वीजा होता है जो वीजाधारी को उस देश में कई बार आने-जाने की अनुमति देता है.
कौन से 14 देश होंगे प्रभावित
सऊदी अरब के वीजा नियमों में बदलाव से जो 14 देश प्रभावित होंगे, उनके नाम हैं- अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनिशिया और यमन.
सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों के बदलाव के तहत इन देशों से पर्यटन, व्यापार और परिवार से मिलने आने वाले लोगों के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








