
Hafiz Saeed: आतंकी हाफिज सईद की उल्टी गिनती शुरू? पहले बेटा किडनैप, अब करीबी ढेर, कौन कर रहा इनका शिकार?
AajTak
पाकिस्तान अब आतंकियों के लिए भी सुरक्षित पनाहगार नहीं बचा है. यहां एक एक कर कई आतंकी मारे गए हैं. इससे आतंकवादी संगठनों में हड़कंप मचा है. पाकिस्तान ने हाफिज सईद के घर पर हमले के पीछे भारत को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को नकार दिया था. पाकिस्तान ने इस मामले में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. इनमें से चार को फांसी दी गई है.
मुंबई में 2008 में आतंकी हमले हुए थे. इन हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी. हमले की जिम्मेदारी हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने ली थी. भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के अब उल्टे दिन शुरू हो गए हैं. हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद 26 सितंबर से लापता बताया जा रहा है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी उसे ट्रेस नहीं कर पा रही है. इतना ही नहीं हाफिज सईद के करीबी मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह पहला मौका नहीं है, जब हाफिज सईद इस तरह से टारगेट पर हो. इससे पहले जून 2021 में लाहौर में सईद के घर के बाहर बम धमाका हुआ था. इसमें 3 लोगों की मौत हुई थी.
आतंकी हाफिज सईद की उल्टी गिनती शुरू?
- सईद के घर के बाहर धमाका
हाफिज सईद के बुरे दिन की शुरुआत जून 2021 से हुई. दरअसल, 17 जुलाई 2019 को अमेरिकी दबाव में पाकिस्तान में लश्कर के सरगना हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद सईद को जेल भेज दिया गया था. कुछ वक्त बीतने के बाद खबर आई कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की आंखों में धूल झोंकने की एक कोशिश भर थी. असली खबर ये थी कि हाफिज सईद लाहौर के जौहर टाउन में अपने घर में ही मौजूद था.
23 जून 2021 को लाहौर के जौहर टाउन में लश्कर चीफ हाफिज सईद के घर पर हमला हुआ था. पाकिस्तानी अथॉारिटी ने इल्ज़ाम लगाया था कि हाफिज सईद को मारने की साजिश के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ था. पाकिस्तान ने इस हमले के पीछे बबलू श्रीवस्तव का हाथ होने की भी बात कही थी. हालांकि भारत ने इस आरोप को सरासर ग़लत बताया था. बाद में पाकिस्तान ने इस सिलसिले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. जो सभी पाकिस्तानी थे. उनमें से चार को फांसी की सजा दी गई है.
- सईद का बेटा लापता

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











