
Gyanvapi Survey Row: ज्ञानवापी को मस्जिद कहना तो मुस्लिमों के लिए नाजायज: उमा भारती
AajTak
देश की निगाह ज्ञानवापी पर है. ज्ञानवापी पर अदालती युद्ध तेज है. सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई है. हिंदू पक्ष का सबसे बड़ा दावा मस्जिद की पश्चिमी दीवार को लेकर है, दावा यही है कि अगर ज्ञानवापी मस्जिद है तो उसकी पश्चिमी दीवार की बनावट सनातन शैली जैसी क्यों हैं. कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह की सर्वे रिपोर्ट में पश्चिमी दीवार को लेकर कई बड़े फैक्ट कलमबंद किए गए हैं. लेकिन ज्ञानवापी पर चल रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कहना है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना तो मुस्लिमों के लिए नाजायज है. देखें इस वीडियो में.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











