Gyanvapi Masjid: पर छिड़ा संग्राम, दो दिन में खत्म हुआ तीन दिन का सर्वे, जानें क्यों?
AajTak
काशी की ज्ञानवापी मस्जिद चर्चा का केंद्र बनी हुई है. मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद श्रृंगार गौरी की रोज पूजा अर्चना की मांग ने नया विवाद खड़ा किया. जिसके बाद सिविल कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए थे. अब इसी सर्वे को लेकर पिछले दो दिनों से संग्राम छिड़ा हुआ है. हलांकि अब कल से ये हंगामा नहीं होगी, वजह ये है कि 3 दिन लगातार होने वाला वाला सर्वे 2 दिन में ही खत्म हो गया. सर्वे का काम पूरा नहीं पाया है. जिस तरह आज मस्जिद के अंदर जाने को लेकर हंगामा हुआ, ठीक वैसे ही कल भी सर्वे टीम को काम करना मुश्किल हो गया था. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में घुसने या ना घुसने को लेकर जंग कल से चल रही थी. हलांकि मस्जिद के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी, लेकिन सर्वे और वीडियोग्राफी करने पहुंची टीम फिर भी मस्जिद के अंदर दाखिल नहीं हो पाई. अब 9 मई को इस मामले में सुनवाई होनी है. देखें वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










