Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी परिसर में हिंदू धार्मिक चिह्नों की भरमार! देखें क्या बोले पूर्व ASI डायरेक्टर
AajTak
आजतक ने इतिहास और पुरातत्व विज्ञान के लेंस से ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को परखने के लिए ASI के पूर्व निदेशक अमरेंद्र नाथ से बात की है और कई पहलुओं का तकनीकी आधार पर विश्लेषण किया है. इतिहास की पुस्तकों का अध्ययन भी किया जिनमें 1700 साल पहले चीनी यात्री फाह्यान की बनारस यात्रा का विवरण मिला. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर अमरेंद्र नाथ कहते हैं कि ज्ञानवापी परिसर में पुरानी इमारत का बचा हुआ हिस्सा इस्लामिक ढांचा हो ही नहीं सकता इस पर उनके एक नहीं कई तकनीकी तर्क हैं. देखें वीडियो.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











