
Gyanvapi Controversy: ज्ञानवापी मस्जिद या मंदिर? तस्वीरों के ज़रिए समझें का पूरा विवाद
AajTak
हिंदू पक्षकारों और इतिहासकारों के वो 10 दावे, वो 10 तस्वीरें, जिनकी बिनाह पर ज्ञानवापी मस्जिद के मंदिर होने के दावे किये जा रहे हैं. हर एक तस्वीर के पीछे मंदिर के पक्षकारों के पुख्ता तर्क हैं. और इन्हीं 10 तस्वीरों के ज़रिए वो ये दावा कर रहे हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद, मंदिर तोड़कर ही बनाई गई थी. आज की तारीख में ज्ञानवापी मस्जिद बहस का बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है काशी की इस मस्जिद पर विवाद ठीक वैसा ही शुरु हो चुका है, जैसा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद पर शुरु हुआ था. मंदिर और मस्जिद के पक्षकारों की अपनी-अपनी दलीलें है. और अदालत ने इस केस को सुलझाने के लिए मस्जिद के सर्वे और वीडियोग्राफी से शुरुआत की है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










