
Gurugram में नाइट क्लब के मालिक और उसकी दोस्त की संदिग्ध मौत, मना रहे थे बर्थडे
AajTak
गुरुग्राम के डीएलएफ स्थित नाइट क्लब के कमरे से यहां के मालिक और उसकी महिला दोस्त की लाश मिली है. दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. पता चला कि क्लब मालिक तीन महिलाओं के साथ कमरे में एक महिला दोस्त का बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहा था. सोमवार की शाम यहां दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई.
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित नाइट क्लब में क्लब के मालिक और उसकी महिला दोस्त का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है. सोमवार शाम को दोनों के शव क्लब के कमरे में मिले. वहीं, उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर हालत में मिलीं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस क्लब के मालिक का नाम संजीव जोशी है. मामले में एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि संजीव अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ रविवार देर रात नाइट क्लब में आया था. यहां मौजूद तीन महिलाओं में से एक महिला दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी.
सोमवार की शाम को कमरे में संजीव और उस महिला का शव मिला, जिसका जन्मदिन मनाया जा रहा था. साथ ही एसीपी विकास कौशिक ने यह भी कहा कि कमरे में मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर हालत में मिली हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शायद दम घुटने से हुई मौत- एसीपी
एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जिस कमरे में सभी पार्टी कर रहे थे, उसमें अंगीठी जल रही थी. देर रात यहां सभी पार्टी करने आए थे और आज शाम दो लोगों के शव मिले हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. लगता है अंगीठी के धुएं की वजह से लोगों का दम घुट गया होगा.
एसीपी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल केस दर्ज किया गया है और नाइट क्लब के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










