
Gurugram : क्लब में बाउंसर्स की गुंडागर्दी, लड़की और उसके मंगेतर को जमकर पीटा
AajTak
बिल को लेकर हुए विवाद में गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित स्ट्राइकर क्लब में युवती और उसके मंगेतर के साथ मारपीट हुई. क्लब के बाउंसर ने दोनों को जमकर पीटा. साथ ही बाउंसर ने युवती को घसीटा भी था. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. घटना की जानकारी लेने के बाद केस दर्ज कर लिया.
हरियाणा के गुरुग्राम के पब में एक बार फिर बाउंसर्स ने लोगों के साथ मारपीट की है. यहां एक पब में युवती और उसके मंगेतर के साथ बाउंसरों ने मारपीट की वारदात हुई है. विवाद पब के बिल को लेकर हुआ था. घटना 9 जनवरी की रात की बताई जा रही है. पीड़ित युवती और उसके मंगेतर ने थाने में केस दर्ज कराया है.
दरअसल, 9 जनवरी सोमवार की रात को एक युवती अपने मंगेतर के साथ सेक्टर 29 में मौजूद स्ट्राइकर क्बल (Striker Club) में मौज-मस्ती करने गई हुई थी. यहां पहुंचने के बाद दोनों ने खाने-पीने का ऑर्डर किया. इसके बाद यह लोग बिल काउंटर पर पेमेंट करने पहुंचे.
क्लब की ओर से जो बिल दोनों को दिया गया, उसको लेकर इनका क्लब के लोगों से विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर गहम-गहमी हुई. इसी बीच क्बल में मौजूद बाउंसरों ने युवती और उसके मंगेतर को घसीट कर क्लब से बाहर फेंक दिया और उनके साथ जमकर मारपीट भी की.
खुद से साथ हुई मारपीट के बाद पीड़ितों ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पूरा मामले के बारे में जानकारी ली. इसके बाद आईपीसी की धारा 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहे मारपीट के मामले
बता दें कि गुरुग्राम में कई सारे क्लब और पब बार हैं. यहां पर सिक्योरिटी के लिए बाउंसरों मौजूद रहते हैं. पब में आने वाले लोगों के साथ बाउंसरों के द्वारा मारपीट किए जाने के कई केस सामने आ चुके हैं. मारपीट के दर्जनों केस साइबर सिटी के विभिन्न थानों में दर्ज किए जा चुके हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







