
Guru Margi 2026 Rashifal: मार्च में सीधी चाल चलेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत
AajTak
Guru Margi 2026 Rashifal: मार्च 2026 में गुरु ग्रह मिथुन राशि में वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस बदलाव का असर करियर, आय और भाग्य पर पड़ सकता है. जानें वृष, मिथुन और तुला राशि के लिए यह समय कितना शुभ साबित हो सकता है.
Guru Margi 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बेहद शुभ माना गया है. इसे ज्ञान, शिक्षा, धर्म, संतान, धन और विस्तार का प्रतीक माना जाता है. आमतौर पर गुरु लगभग 13 महीनों में राशि परिवर्तन करते हैं. इस समय गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, लेकिन मार्च 2026 में वे फिर से सीधी चाल यानी मार्गी हो जाएंगे. कहा जा रहा है कि इस बदलाव का असर कुछ राशियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरी, आय और सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से लाभ मिलने की संभावना है.
वृष राशि
वृष राशि के लिए गुरु का मार्गी होना धन से जुड़े मामलों में राहत दे सकता है. समय-समय पर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में फायदा मिल सकता है. पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं. वाहन या अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का सीधा होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह आपकी ही राशि में होगा. इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यक्तित्व में निखार आएगा. नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी, जबकि अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. आपकी लोकप्रियता में भी इजाफा हो सकता है.
तुला राशि

ईरान के पास एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम खर्ग है. खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरानी तट से लगभग 16 मील दूर स्थित है. इस वजह से ईरान के लिए इसकी सुरक्षा करना काफी मुश्किल भी है. क्योंकि, ईरान का यह हिस्सा आसानी से अलग-थलग हो सकता है. यह द्वीप ईरान के लिए इसलिए खास है, क्योंकि ईरान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्टोर है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.











