
Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति होंगे मार्गी, 120 दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन
ABP News
Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 को 120 दिन बाद बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे. ज्योतिष के अनुसार इस ग्रह परिवर्तन से करियर, शिक्षा और धन में बड़ा बदलाव संभव है. जानिए किन 5 राशियों पर बरसेगा धन.
Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को देवगुरु कहा जाता है. यह ग्रह ज्ञान, धर्म, भाग्य, समृद्धि, शिक्षा और धन का कारक माना जाता है. जब बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखाई देता है.
लगभग 120 दिनों तक वक्री रहने के बाद 11 मार्च 2026 को बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है, क्योंकि जब कोई शुभ ग्रह वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होता है तो कई रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ने लगते हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस ग्रह परिवर्तन के बाद कई लोगों के जीवन में करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय धन और अवसर लेकर आ सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बृहस्पति वक्री होता है तो वह अपनी ऊर्जा को भीतर की ओर केंद्रित करता है. इस दौरान कई लोगों को निर्णय लेने में भ्रम, योजनाओं में देरी या आर्थिक मामलों में रुकावट का अनुभव हो सकता है.













