
Guru Asta 2023: देवगुरु बृहस्पति होने वाले हैं अस्त, इन राशियों को रहना होगा सावधान
AajTak
Guru Asta 2023: बृहस्पति ग्रह का अस्त होना वैदिक ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. देवगुरु बृहस्पति 01 अप्रैल 2023 को शाम 07 बजकर 12 पर मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव जातक के जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति की अस्त अवस्था से किन जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.
Guru Asta 2023: किसी भी ग्रह के अस्त या उदित होने से व्यक्ति के जीवन और देश-दुनिया पर गहरा असर पड़ता है. गुरु बृहस्पति जिन्हें देवताओं का गुरु कहा जाता है. वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति सबसे अच्छी दृष्टि वाला ग्रह माना जाता है. पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति 01 अप्रैल 2023 को शाम 07 बजकर 12 पर मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. उसके बाद देवगुरु बृहस्पति मई के पहले सप्ताह में मेष राशि में उदित होंगे. बृहस्पति के अस्त होने से जिससे कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, देवगुरु के अस्त होने से मांगलिक कार्यों पर भी रोक लग जाती है. आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के अस्त होने से किन जातकों को सावधान रहना होगा.
1. मेष
मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति नौवें और बारहवें भाव का स्वामी है. इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी गई है. इन जातकों को कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने के बावजूद आपके और आपके वरिष्ठों के बीच कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं. साथ ही आपको काम के सिलसिले से जबरन विदेश यात्रा पर भेजा जा सकता है. जिसके कारण आप थोड़ा असंतुष्टि का अनुभव करेंगे.
2. वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी है. इस राशि के जातकों को अपने प्रयासों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. पेशेवर रूप से कार्यस्थल का असंतोषजनक माहौल आपकी चिंता का कारण बन सकता है.
3. मिथुन

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











