
Guna Violence: गुना में हनुमान जयंती पर क्यों हुआ बवाल? देखें रिपोर्ट
AajTak
मध्य प्रदेश में गुना के कर्नलगंज में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान मस्जिद के सामने पथराव हुआ. प्रशासन ने FIR दर्ज की है. घटनास्थल पर अभी भी पत्थर और ईंटों के निशान मौजूद हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











