
Gujarat Vidhansabha Election: टूटेगा मिथक या कायम रहेगा इतिहास! जानिए पावी जेतपुर विधानसभा सीट का समीकरण
AajTak
Gujarat Vidhansabha Election 2022: उदयपुर जिले की पावी जेतपुर सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है. इससे पहले हुए चुनाव में यह सीट बीजेपी ने जीती थी. जिसे हराकर कांग्रेस के सुखराम राठवा ने जीत का परचम लहराया था. आदिवासी क्षेत्र की वजह से बीटीपी भी यहां काफी जोर लगा रही है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस और बीटीपी का गठबंधन था.
आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज हम आपको बताने जा रहे हैं छोटा उदयपुर जिले की पावी जेतपुर सीट के बारे में. यह सीट इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले दो चुनावों में एक भी पार्टी जीत को रिपीट नहीं कर पाई है. दोनों बार मतदाताओं ने अलग-अलग पार्टी को आशीर्वाद दिया है. यह इलाका आदिवासी इलाका है. आइए आपको बताते हैं पावी जेतपुर विधानसभा के सियासी समीकरण के बारे में कई अहम बातें...
मतदाता समीकरण मतदाताओं की बात करें तो इस सीट पर 2 लाख 65 हजार 752 मतदाता पंजीकृत हैं. इसमें 1 लाख 36 हजार 720 पुरुष और 1 लाख 29 हजार 32 महिला मतदाता हैं. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.
सियासी समीकरण इस सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है. इससे पहले हुए चुनाव में यह सीट बीजेपी ने जीती थी. जिसे हराकर कांग्रेस के सुखराम राठवा ने जीत का परचम लहराया था. आदिवासी क्षेत्र की वजह से बीटीपी भी यहां काफी जोर लगा रही है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस और बीटीपी का गठबंधन था. जिसका फायदा कांग्रेस को हुआ था. लेकिन इस बार गठबंधन ना होने की वजह से बीटीपी भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. जिसका फायदा बीजेपी को हो सकता है. उधर, आम आदमी पार्टी ने भी मैदान में है.
स्थानीय समस्याएं आदिवासी क्षेत्र होने की वजह से रोजगार का एक बड़ा मुद्दा है. लोगों को रोजी-रोटी के लिए यहां से पलायन करना पड़ता है. इसके अलावा रोड और शिक्षा भी मुद्दे हैं.
पिछले चुनाव का परिणाम कांग्रेस: सुखराम राठवा को 77 हजार 701 वोट मिले बीजेपी: जयंती राठवा को 74 हजार 649 वोट मिले

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









