
Gujarat School Reopen: गुजरात शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 21 फरवरी से बंद होगी ऑनलाइन पढ़ाई
AajTak
Gujarat School Reopen: कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए गुजरात के स्कूलों में 7 फरवरी से कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई थीं.
Gujarat School Reopen: गुजरात शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए बड़ा फैसला किया है. 21 फरवरी, 2022 से गुजरात की सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षा संस्थान पुरी तरह से ऑफलाइन शुरू किए जाएंगे. वहीं गुजरात में ऑनलाइन पढ़ाई को पूरी तरह से बंद किया गया है. सोमवार 21 फरवरी से पढ़ाई पूरी तरह ऑफलाइन होगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












