
Gujarat Foundation Day : पाटन में मनाया जाएगा 62वां गुजरात स्थापना दिवस, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं
AajTak
गुजरात के पाटन में गुजरात स्थापना दिवस मनाया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे. इस दौरान कई घोषणाएं हो सकती हैं.
गुजरात और महाराष्ट्र के लिए 1 मई का दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन दोनों ही राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है. दरअसल भारत के स्वतंत्र होने के समय गुजरात बॉम्बे प्रदेश का हिस्सा था, लेकिन एक मई 1960 के दिन इसे बॉम्बे प्रदेश से विभाजित कर दिया गया. ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ और तब से ही हर साल 1 मई को गुजरात व महाराष्ट्र अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते आए हैं. इस बार गुजरात के 62वे स्थापना दिन को पाटन में मनाया जायेगा. पिछले 2 सालो में कोरोना काल के कारण किसी प्रकार के कार्यकम नहीं किए गए.
पाटन में पहली बार होगा कार्यक्रम पाटन में गुजरात स्थापना दिन का कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को गुजरात गौरव दिन के रूप में मनाया जाता था और यह सिर्फ गांधीनगर में ही होता था. लेकिन नरेंद्र मोदी जब सत्ता में आए तब से इस कार्यक्रम को राज्य के अलग अलग जिलों में शुरू किया गया. कार्यक्रम में अलग-अलग विकासकार्यो का लोकार्पण किया जाता है.
110 करोड़ के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण गुजरात स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर पाटन शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इसमें भव्य परेड, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इन कार्यक्रमों के जरिये लोगों को राज्य की संस्कृति, परंपरा और इसके गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया जाता है. साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के द्वारा पाटन जिले में 110 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण लोकार्पण किया जायेगा. साथ ही 330 करोड़ के काम का मुहूर्त शुरू किया जायेगा. इसमें तकरीबन 10 एकड़ में 100 करोड़ रुपए की लागत से बना रीजनल विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन होगा.
उत्तर गुजरात यूनिवर्सिटी के कैंपस में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवरत्तजी पुलिस परेड का निरीक्षण करेंगे. उसके बाद पुलिस जवानो के द्वारा रायफल मॉकड्रिल, मोटरसाईकिल की हैरतअंगेज करतब, डॉग शो जैसे कार्यक्रम भी होंगे, जिसकी तैयारियां पिछले 1 महीने से चल रही हैं.
ये भी पढ़ें:
साथ में विपिन प्रजापति की रिपोर्ट

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








