
Gujarat Floods: गुजरात में भयंकर बारिश लाई आफत, अबतक 61 की मौत, NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
AajTak
Gujarat Floods: गुजरात में भयंकर बारिश ने तांडव मचा रखा है. मूसलाधार आफत से सबसे ज्यादा त्राहिमाम मचा हुआ है. अहमदाबाद में कल चार घंटे की मूसलाधार बारिश से ऐसी आफत मची कि अब तक शहर इससे उबरा नहीं है. अहमदाबाद शहर से अब भी बारिश का पानी उतरा नहीं है. सड़कों, मोहल्लों से लेकर अंडरपास तक अभी भी जलमग्न हैं. शहर समंदर बन गया है और घर दरिया बन गया है. वलसाड में भारी बारिश बाढ़ ले आई है, कई लोग इसमें फंस गए. NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है और हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. देखें पूरी खबर.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











