
Gujarat Election: AAP के सीएम फेस इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव, केजरीवाल ने किया ट्वीट
AajTak
गुजरात में AAP के सीएम फेस इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे. 4 नवंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम कैंडिडेट घोषित किया था. वह गढ़वी समाज से आते हैं. इसुदान के बहाने AAP ने ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है.
गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी की विधानसभा सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. इसुदान जाम खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे. पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले AAP ने यह फैसला लिया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, 'किसान, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और व्यापारी के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया से चुनाव लड़ेंगे. भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा.'
AAP ने ओबीसी चेहरे पर लगाया दांव
आम आदमी पार्टी के चेहरे इसुदान गढ़वी गुजरात के गढ़वी समाज से आते हैं, जो कि चारण जाति से ताल्लुक रखते हैं. यह जाति अति पिछड़ा वर्ग में शामिल है यानी पार्टी ने सीधे ओबीसी चेहरे पर बड़ा दांव खेल है. पारंपरिक तौर पर गुजरात की राजनीति में पाटीदार समाज के वर्चस्व को ही देखा जाता रहा है लेकिन ओबीसी वोट बैंक भी राज्य में निर्णायक भूमिका अदा करता है.
राजनीति में अपने से पहले पत्रकार थे इसुदान
इसुदान गढ़वी राजनीति में आने से पहले इसुदान टीवी पत्रकार थे. उन्होंने लंबे समय तक गुजरात में पत्रकारिता की है. बतौर न्यूज एंकर उनका टीवी शो जनता के मुद्दे उठाने के लिए काफी मशहूर रह है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











