
Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी का युवा चेहरों पर दांव, क्या एंटी इनकम्बेंसी से निपटने के लिए होगा कामयाब? देखें हल्ला बोल
AajTak
गुजरात में बीजेपी ने 182 में से 160 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया. बड़ी बात है कि 38 मौजूदा विधायकों का टिकट काट कर नए चेहरों पर दांव लगाया है. कांग्रेस से आए हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को भी टिकट मिला. बीजेपी की पहली लिस्ट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या एंटी इनकम्बेंसी से निपटने के लिए बीजेपी का प्लान कामयाब रहेगा? देखें हल्ला बोल.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











