
Gujarat Election 2022: गुजरात में दूसरे राज्य के लोग डरते हैं, कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा का बयान, BJP का पलटवार
AajTak
Gujarat Election 2022: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) में स्वास्थ्य मंत्री (Rajasthan health Minister Dr. Raghu Sharma) और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा के बयान पर बवाल मच गया है, उन्होंने कहा कि गुजरात (Gujarat) में दूसरे राज्य के लोग डर कर रहते हैं. उनके इस बयान पर बीजेपी (Guajarat BJP) ने कहा कि ये गुजरात की अस्मिता पर वार है.
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात कांग्रेस के प्रभारी (Gujarat Congress Incharge) और राजस्थान (Rajasthan) के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा (Dr. Raghu Sharma) के बयान के बाद अब गुजरात में राजनीति गरमा गई हे, अहमदाबाद में कांग्रेस के एक समारोह में प्रभारी रघु शर्मा ने कहा, ' गुजरात में बसे दूसरे राज्यों के लोगों में डर है.' उन्होंने कहा पिछले दिनों उनकी गुजरात के कुछ परिचित व्यापारियों के साथ उन्होंने मुलाकात की थी, इस मुलाकात के बाद इन व्यापारियों ने कहा था वे राज्य सरकार और प्रदेश भाजपा से डर के जी रहे हैं. यहां उन्हें डर के माहौल में रहना पड़ता है. आज अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। @RahulGandhi @INCGujarat pic.twitter.com/DuxptBkVQN

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











