
Gujarat Election 2022: कांग्रेस का अभेद किला Mahudha, गुजरात पर राज लेकिन इस सीट पर कभी नहीं जीती BJP
AajTak
Gujarat Vidhansabha Election: गुजरात की महुधा विधानसभा सीट पर साल 1975 से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते आए हैं. यह कांग्रेस का ऐसा किला है जिसे कोई पार्टी भेद नहीं पाई है. इस सीट पर ठाकोर, क्षत्रिय और पाटीदार समुदायों का दबदबा है. जिनका वोट इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाता है. बीजेपी, कांग्रेस ओबीसी और सामान्य दोनों वर्गों के वोटों को पाने की पूरी कोशिश कर रही है.
गुजरात में वैसे तो बीजेपी की लंबे समय से राज है लेकिन यहां कई ऐसी भी सीटें जहां बीजेपी को जीत का स्वाद नहीं पता चला है. ऐसी ही एक विधानसभा सीट के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. ये सीट है खेड़ा जिले की महुधा. यहां की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात क्रमशः 2.97 और 0.74 है.
इस सीट पर साल 1975 से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते आए हैं. यह कांग्रेस का ऐसा किला है जिसे कोई पार्टी भेद नहीं पाई है. इस सीट पर ठाकोर, क्षत्रिय और पाटीदार समुदायों का दबदबा है. जिनका वोट इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाता है. बीजेपी, कांग्रेस ओबीसी और सामान्य दोनों वर्गों के वोटों को पाने की पूरी कोशिश कर रही है.
इस सीट से भरत सिंह परमार ने साल 2017 के चुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. चुनाव से कुछ समय पहले ही वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी दलबदल कर गए थे.
पिछले चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो यहां से कांग्रेस के इंद्रजीत सिंह परमार ने बीजेपी के भरत सिंह परमार को हराया था. कांग्रेस के इंद्रजीत को करीब 78 हजार वोट मिले थे.
कभी नहीं जीती बीजेपी भारतीय जनता पार्टी भले ही गुजरात की सत्ता पर काबिज हो लेकिन महुधा सीट से उसे कभी कामयाबी नहीं मिली है. कांग्रेस के नटवर सिंह ठाकोर ने साल 2012 में 58 हजार 373 वोट पाकर बीजेपी के रतनसिंह को हराया था. जबकि 2007 में नटवर सिंह ने बीजेपी के नटवरलाल भट्ट को शिकस्त दी थी. इससे पहले नटवर सिंह ठाकोर ने 2002, 1998, 1995 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








