
Gujarat DA Hike: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बंपर तोहफा, इसी महीने से बढ़ जाएगी सैलरी
AajTak
गुजरात सरकार ने डीए को 3 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े डीए का लाभ 01 जुलाई 2021 से ही मिलेगा. राज्य सरकार के इस ऐलान से उन लोगों को फायदा होने वाला है, जिन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है.
मई महीने की पहली तारीख भारत के दो राज्यों के लिए खास होती है. गुजरात (Gujarat) और महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्यों का गठन आज ही के दिन यानी 01 मई को किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस मौके पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाइयां दी है. गुजरात सरकार (Gujarat Govt) ने तो लाखों लोगों के लिए इस साल का फाउंडेशन डे (Gujarat Foundation Day) यादगार बना दिया है. राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों (Govt Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए फाउंडेशन डे के मौके पर मंहगाई भत्ता बढ़ाने (Gujarat DA Hike) का ऐलान कर दिया.
इतने लाख लोगों को सीधा फायदा
गुजरात सरकार की इस बड़ी घोषणा से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को सीधा लाभ मिलने वाला है. राज्य सरकार ने डीए को 3 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है. गुजरात राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े डीए का लाभ 01 जुलाई 2021 से ही मिलेगा. राज्य सरकार के इस ऐलान से उन लोगों को फायदा होने वाला है, जिन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में इस श्रेणी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की संख्या 9.38 लाख है.
दो किस्तों में होगा एरियर का भुगतान
राज्य सरकार ने साथ ही यह भी बताया कि सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले 10 महीने के एरियर का भुगतान किया जाएगा. पिछले 10 महीने का डीए एरियर लाभार्थियों को दो बराबर कस्तों में मिलेगा. पहले पांच महीने के एरियर की पहली किस्त मई 2022 की सैलरी व पेंशन में जुड़कर आएगी. बाद के पांच महीनों के बकाये की दूसरी किस्त जून 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी. इस तरह मई महीने से लाभार्थी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से ज्यादा पैसे मिलने लगेंगे.
पीएम मोदी ने दी महाराष्ट्र के लोगों को बधाई

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











