
Gujarat Chief Minster Vijay Rupani Resigns: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
ABP News
Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है.
Gujarat CM Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज्य के गवर्नर आचार्य देवरत को अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा देने के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये परंपरा रही है कि समय के साथ साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी की विशेषता है कि जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया जाता है पूरे मनोयोग से पार्टी कार्यकर्ता उसका निर्वहन करते हैं.More Related News













