
Gujarat: ऑनलाइन मंगाया वेज पनीर टिक्का मसाला, खाने में निकला चिकन… हिंदू संगठनों ने किया विरोध
AajTak
चार युवकों ने बहेरोज बिरयानी ब्रांच से वेज पनीर टिक्का मसाला मंगवाया था. आधा खाने के बाद उन्हें पता चला कि पार्सल में उन्हें चिकन भेज दिया गया है. इसके बाद युवकों ने वीडियो बनाया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठन विरोध जता रहे हैं.
आजकल की पीढ़ी होटल या रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऑर्डर देकर खाना मंगाती है. यदि आप भी ऑनलाइन ऑर्डर देकर खाना मंगाने के शौकीन हैं, तो गुजरात के सूरत से आई इस खबर को जरा देख लें. यहां जन्म दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सूरत के चार दोस्तों ने ऑनलाइन ऑर्डर देकर बहेरोज रेस्टोरेंट से वेज खाना मंगाया था.
ऑर्डर भेजने वाले बहेरोज रेस्टोरेंट ने पनीर टिक्का के पार्सल में ऊपर से पनीर टिक्का और नीचे चिकन पार्सल भेज दिया था. आधा पार्सल खाने के बाद युवकों को इस बात का एहसास हुआ कि वह वेज के चक्कर में नॉनवेज खा गए हैं. इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और रेस्टोरेंट में जाकर दिखाया. मगर, कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें- पनीर टिक्का के बजाय लड़की को दी चिकन सैंडविच की डिलीवरी, युवती ने मांगा 50 लाख का मुआवजा
दोस्तों को दी थी जन्मदिन की पार्टी
मामला बढ़ते देख और हिंदू संगठनों के दबाव के बाद रेस्टोरेंट की तरफ से माफी मांगी गई. मिलिंद जैन ने बताया कि उनका जन्म दिन था. लिहाजा, उनके दोस्त कनैया अग्रवाल और दो दोस्तों ने पार्टी मांगी थी. मिलिंद जैन ने पार्टी देने के लिए स्वीगी में ऑनलाइन ऑर्डर दे दिया.
मिलिंद जैन ने बताया कि स्विगी से ऑनलाइन दिए गए इस ऑर्डर में पनीर टिक्का, लच्छा पराठा, जायकेदार पनीर, मिंट रायता, गाजर हलवा सहित सभी वेज आईटम मंगवाए गए थे. इस ऑर्डर का इन्होंने 813 रुपये का बिल भी चुकाया था. जब सभी दोस्तों ने खाना शुरू किया, तो पनीर टिक्का मसाला में ऊपर पनीर और नीचे चिकन निकलता देख सभी चौंक गए.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









