
GT vs RR IPL 2023: आखिरी पांच ओवर्स की कहानी... जिसमें शिमरॉन हेटमायर ने गुजरात टाइटन्स से छीन लिया मैच
AajTak
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तीन विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में शिमरॉन हेटमायर ने कमाल की बैटिंग की और राजस्थान की जीत के हीरो रहे. हेटमायर ने 26 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से मात दी. 16 अप्रैल (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 178 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस जीत के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है.
मुुकाबला काफी कांटेदार रहा और आखिरी पांच ओवरों में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 64 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत थोड़ी मुश्किल लग रही थी, लेकिन कैरेबियाई क्रिकेटर शिमरॉन हेटमायर ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिता दिया.
WHAT. A. GAME! 👌 👌 A thrilling final-over finish and it's the @rajasthanroyals who edge out the spirited @gujarat_titans! 👍 👍 Scorecard 👉https://t.co/nvoo5Sl96y#TATAIPL | #GTvRR pic.twitter.com/z5kN0g409n
देखा जाए तो पारी का 16वां ओवर मैच के लिहाज से टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. अल्जारी जोसेफ के उस ओवर में दो सिक्स और एक चौका लगा, जिसके चलते कुल 20 रन आए. अब राजस्थान को जीत के लिए चार ओवरों में 44 रनों की दरकार थी. 17वें (नूर अहमद) ओवर में सिर्फ आठ रन आया, जिसके चलते अब राजस्थान के लिए टारगेट था- 18 गेंदों में 36 रन. स्पिनर राशिद खान ने पारी का 18वां ओवर डाला, जिसमें 13 रन आए.
फिर मोहम्मद शमी ने पारी के 19वें ओवर में दो विकेट लिए, लेकिन उन्होंने कुल 16 रन लुटाए. अब आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 7 रन बनाने थे, ऐसे में हेटमायर ने नूर अहमद के उस ओवर में पहली गेंद पर डबल लेने के बाद दूसरी गेंद को छक्के के लिए भेजकर टीम को जीत दिला दी. हेटमायर ने 26 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे. ध्रुव जुरेल (18) और रविचंद्रन अश्विन (10) ने भी इन आखिरी ओवर्स में राजस्थान रॉयल्स के लिए उपयोगी योगदान दिया.
ऐसा रहा आखिरी ओवरों का रोमांच: 15.1 ओवर- 2 रन (हेटमायर) 15.2 ओवर- 6 रन (हेटमायर) 15.3 ओवर- 1 रन (हेटमायर) 15.4 ओवर- 4 रन (जुरेल) 15.5 ओवर- 1 रन (जुरेल) 15.6 ओवर- 6 रन (हेटमायर) 16.1 ओवर- 4 रन (जुरेल) 16.2 ओवर- 0 रन (जुरेल) 16.3 ओवर- 0 रन (जुरेल) 16.4 ओवर- 1 रन (जुरेल) 16.5 ओवर- 1 रन (वाइड) 16.5 ओवर- 1 रन (हेटमायर) 16.6 ओवर- 1 रन (जुरेल)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










