
GT Vs RR IPL 2022: पहली बार IPL खेल रही गुजरात टाइटन्स फाइनल में पहुंची, डेविड मिलर की तूफानी पारी से ऐसे राजस्थान रॉयल्स को हराया
AajTak
गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. डेविड मिलर की तूफानी पारी के दमपर गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी.
GT Vs RR IPL 2022: हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स (GT) इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल में पहुंच गई है. पहली बार आईपीएल खेलने वाली गुजरात टाइटन्स (GT) फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. क्वालिफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दी है और अपनी सीट को पक्का किया. आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने लगातार 3 छक्के जड़े और अपनी टीम को जिता दिया. आखिरी ओवर में गुजरात टाइटन्स को 16 रनों की जरूरत थी, स्ट्राइक पर डेविड मिलर थे. राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने बॉलिंग का जिम्मा संभाला. यहां डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज़ दिखाया और आखिरी ओवर की शुरुआती तीन बॉल में ही लगातार सिक्स उड़ाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.
19.1 ओवर- 6 रन19.2 ओवर- 6 रन19.3 ओवर- 6 रन
डेविड मिलर ने अपनी पारी में 38 बॉल में 68 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 5 सिक्स जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178 रनों का रहा. डेविड मिलर ने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर 61 बॉल में 101 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की. इसी जोड़ी ने मिलकर गुजरात को मैच जिता दिया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी अपनी पारी में 27 बॉल में 40 रन बनाए, पांच चौके जड़कर हार्दिक ने मिलर के साथ मिलकर एक एंकर का रोल निभाया.
क्वालिफायर-1 की पूरी कमेंट्री पढ़ें
राजस्थान रॉयल्स को मिलेगा एक और मौका राजस्थान रॉयल्स भले ही क्वालिफायर-1 में हार गई हो, लेकिन अभी भी उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी, उसे क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना होगा. क्वालिफायर-2 की विजेता टीम फाइनल में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









