
Ground Report: हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर दागीं 230 मिसाइलें, हाइफा को बनाया निशाना
AajTak
हिज्बुल्लाह ने दावा किया कि उसने हाइफा शहर के दक्षिण में एक इजरायली सैन्य अड्डे पर मिसाइलों का हमला किया है. यह घटना यम किप्पुर की छुट्टी के दौरान हुई, जबकि इजरायल में कोई सायरन नहीं बजा. हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच सालभर से चल रहे तनाव के बाद इजरायली सेना अब लेबनानी शहरों को निशाना बना रही है.
ईरान-समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह ने हाइफा के दक्षिण में मिसाइलें दागी हैं. इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि हिज्बुल्लाह के दागे गए लगभग 230 प्रोजेक्टाइल लेबनान से इजरायल में प्रवेश किए हैं. आईडीएफ का कहना है कि वे अपनी सीमा की रक्षा के लिए सतर्क हैं.
इजरायल में आज बुधवार को भी हमले किए गए लेकिन इस हमले के दौरान कोई सायरन नहीं बजे, जिससे हमले के दावों की पुष्टि नहीं हुई. हिज्बुल्लाह ने आरोप लगाया कि इजरायली सेना शहरी इलाकों में स्थित मकानों का इस्तेमाल कर रही है और इसे अपना निशाना बना रही है. हालांकि, वहां कोई चेतावनी सायरन नहीं बजे और कोई हमला नजर नहीं आया.
यह भी पढ़ें: इजरायल से सीधा युद्ध हुआ तो ईरान पर अमेरिका भी करेगा हमला? भू-राजनीतिक विशेषज्ञ ने दिया ये जवाब
इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि दिन की शुरुआत में ही हिज्बुल्लाह ने इजरायल नागरिकों को सेना के साइटों से दूर रहने की चेतावनी दी थी. संगठन का कहना है कि इजरायली सेना हाइफा, ताबेरियास, और एक्कर जैसे प्रमुख शहरों में आवासीय इलाकों का इस्तेमाल करती है, और उन्होंने इन इलाकों में हमले किए हैं.
हाइफा में लगातार बज रहे थे सायरन

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










