
Ground Report: हमले का सायरन, सिर्फ एक मिनट का समय और जिंदगी या मौत... अटैक के बीच जीवन जीने के आदी हो गए हैं लोग
AajTak
शेल्टर में मौजूद लोगों में कुछ तो बच्चों के साथ थे, जो इस भयावह स्थिति में सहमे हुए थे. माता-पिता अपने बच्चों को दिलासा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन डर की लकीरें हर किसी के चेहरे पर साफ़ झलक रही थीं. एक और शख्स ने हिदायती लहजे में कहा "इस हमले के दौरान हमारी प्राथमिकता सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है. हम जानते हैं कि अगर हम शेल्टर तक नहीं पहुंचे, तो हमारा सामना सीधे रॉकेट से हो सकता है,"
बीते साल 7 अक्तूबर को जबसे हमास ने इजरायल पर हमला बोला, तबसे ही इजरायल की लगातार अपने दुश्मनों के साथ जंग जारी है. आलम ये है कि इस जंग से गाजा अब भूतिया शहर में तब्दील हो चुका है, लेबनान के भी कई इलाके खंडहर में बदल जुके हैं, तो वहीं इजरायल के हाइफा शहर में भी लोग डर के साये में जी रहे हैं. हाइफा में क्या हाल हैं और लोगों ने सायरन को कैसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मान लिया है, इस पर डालते हैं एक नजर.
सायरन बजते ही अफरा-तफरी आजतक हाइफा में लोगों के बीच रहकर लगातार युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट दे रहा है. इसी बीच इज़रायल के हाइफ़ा शहर में सोमवार को अचानक हवाई हमले का सायरन बजते ही चारों ओर अफरातफरी मच गई. लोग अपने-अपने घरों और होटलों से निकलकर तेजी से बम शेल्टरों की ओर दौड़ पड़े. शहर के हर कोने में खतरे की घंटी बज रही थी, और लोग जान बचाने के लिए जितनी जल्दी हो सके, बम शेल्टरों में शरण लेने के लिए भाग रहे थे.
सायरन सुनते ही शेल्टर मे भागना जरूरी टीम के मुताबिक, 'हम एक होटल के बम शेल्टर में पहुंचे, जहां पहले से कई परिवारों ने शरण ले रखी थी. इनमें से कई लोग स्थानीय थे और उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझाया. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "हवाई हमले के सायरन से रॉकेट के टकराने तक का समय एक मिनट से भी कम होता है. यही वजह है कि सायरन सुनते ही शेल्टर में दौड़ना बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस निर्णय में जरा भी देरी जीवन को मौत में बदल सकती है और या फिर कम से कम आपके अंग भंग कर आपको विकलांग बनी सकती है.'
डर से मुरझा गए थे बच्चे, बड़े भी घबराए शेल्टर में मौजूद लोगों में कुछ तो बच्चों के साथ थे, जो इस भयावह स्थिति में सहमे हुए थे. माता-पिता अपने बच्चों को दिलासा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन डर की लकीरें हर किसी के चेहरे पर साफ़ झलक रही थीं. एक और शख्स ने हिदायती लहजे में कहा "इस हमले के दौरान हमारी प्राथमिकता सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है. हम जानते हैं कि अगर हम शेल्टर तक नहीं पहुंचे, तो हमारा सामना सीधे रॉकेट से हो सकता है,"
ऐसा आपात स्थिति के आदी हो गए हैं हाइफा के लोग शहर में ऐसी स्थिति पहले भी कई बार देखी जा चुकी है, और इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. हाइफ़ा के निवासी और पर्यटक दोनों ही अब इस प्रकार की आपात स्थितियों के आदी हो चुके हैं और काफी हद तक तेज भी. अधिकतर सार्वजनिक और निजी स्थानों पर बम शेल्टर की सुविधाएं हैं, और लोग अक्सर यह जानने की कोशिश करते हैं कि वे किस स्थान पर शरण ले सकते हैं. सायरन बजते ही लोग एक तेज दौड़ लगाते देखे जा सकते हैं जो कि देखकर लगता है कि जैसे ये उनकी आदत में शुमार हो.
सायरन बजते ही अलर्ट हो जाते हैं लोग सायरन बजते ही उसके बाद का एक-एक क्षण यहां बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. जैसे ही सायरन बजा, लोग तुरंत अपनी सुरक्षा के लिए शेल्टरों में पहुंचते हैं. कुछ ही मिनटों में शेल्टर पूरी तरह भर चुके थे. बाहर स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल था, लेकिन अंदर हर कोई स्थिति की गंभीरता को समझ रहा था. बम शेल्टर के अंदर एक अजीब सी खामोशी थी, जिसमें सिर्फ सायरन की आवाज और लोगों की तेज़ धड़कनें सुनाई दे रही थीं. इस तरह के हवाई हमले और खतरे यहां के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं. हालांकि, हर बार यह डर बना रहता है कि अगला हमला कितना बड़ा हो सकता है और किस तरह की तबाही ला सकता है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






