
Ground Report: लेबनान के चर्चित शहरों में पसरा हुआ है सन्नाटा, हर तरफ नजर आ रहे तबाही के निशान
AajTak
आजतक के पत्रकार जब दक्षिण लेबनान की तरफ बढ़ रहे थे तो यहां कई जगहों पर उन्हें रोका गया. स्थानीय लोगों और हिज्बुल्लाह गार्डों द्वारा कई बार जांच की गई और कई बार पहचान पत्र और फोन के साथ-साथ आईडी कार्ड भी चैक किए गए.
लेबनान पर इजरायली हमले लगातार जारी है. इजरायली सेना यहां कई जगहों पर ग्राउंड ऑपरेशन भी कर रही है. आजतक की टीम जब लेबनान के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक शहर में पहुंची तो यहां सन्नाटा पसरा हुआ था.
बेरूत एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित चर्चित शहरों पर अभी भी इजरायली हवाई हमलों का खतरा बना हुआ है. यहां हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है और इजरायल ने यहां कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की थी.
नजर आ रहे हैं तबाही के निशान
इजरायल की स्ट्राइक में हुए नुकसान के निशान इमारतों पर साफ नजर आ रहे हैं. रिहायशी इमारतें पूरी तरह खाली कराई जा रही हैं. लोग अपने घरों से भागकर राहत कैंपों का सहारा ले रहे हैं. दक्षिणी उपनगरों को छोड़ रहे हैं. यहां हिज्बुल्ला के लड़ाके मौजूद हैं और किसी भी अजनबी की जांच सिविल डिफेंस या हिज्बुल्लाह समूह के सदस्यों द्वारा की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: लेबनान के पहाड़ों में जा छिपे हिज्बुल्लाह लड़ाके, इजरायल ने ठिकानों पर गिराए बम
बाहरी लोगों की हो रही है सख्त चेकिंग

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







