
Ground Report: बेरूत का वो नाइटक्लब जहां 2 हफ्ते पहले हो रही थी डांस-पार्टी, अब विस्थापित लोगों का बना आश्रय
AajTak
बेरूत का मशहूर स्काईबार नाइट क्लब, जहां कभी डांस-पार्टियां होती थीं, अब युद्ध में बेघर हुए लोगों के लिए शरणार्थी कैंप में तब्दील हो चुका है. लेबनानी शासन के मुताबिक, 23 सितंबर के बाद से करीब 12 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं, और देश के अधिकतर शरणार्थी केंद्र पहले से ही भरे हुए हैं.
लेबनान में इजरायली बमबारी से प्रभावित परिवारों ने राजधानी बेरूत के एक मशहूर नाइटक्लब को अपना आश्रय बना लिया है. स्काईबार नाम के इस नाइट क्लब में जहां पहले डांस-पार्टियां हुआ करती थी अब उसे युद्ध में बेघर हुए लोगों के लिए शरणार्थी केंद्र बना दिया गया है. लेबनानी शासन के मुताबिक, 23 सितंबर के बाद से करीब 12 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं.
हालांकि, देशभर में 973 शर्णार्थी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें लगभग 180,000 लोग रह रहे हैं, लेकिन ये सभी पहले से ही भरे हुए हैं. कुछ परिवार होटल या किराए के मकानों में रहने का खर्च उठा सकते हैं, लेकिन अन्य लोग खाली भवनों में शरण ले रहे हैं या फिर अपनी गाड़ियों और पार्कों में रहने को मजूबर हैं.
यह भी पढ़ें: अब लेबनान पर समुद्री रास्ते से हमले की तैयारी में इजरायल, तटीय इलाकों में डर का माहौल
क्लब के मालिक ने दी शरण
बेरूत के आलीशान वाटरफ्रंट क्षेत्र में स्थित 'स्किन' और उसका स्काईबार कभी पार्टी प्रेमियों से भरा रहता था, लेकिन जैसे ही लोग इसके आसपास में गाड़ियों में रात बिताने लगे और फुटपाथ पर रहने लगे, तो क्लब के मालिकों ने उन्हें शरण दे दी.
यहां का डांस फ्लोर अब बच्चों का खेल का मैदान बन चुका है, और वीआईपी केबिन्स में परिवार रह रहे हैं. यहां के बार में अभी भी वाइन के ग्लास सजे हुए हैं और एनजीओ द्वारा उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है. विस्थापित यहां के शॉवर्स और शौचालयों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











