
Ground Report: गांवों में एंट्री बंद, पाबंदियों की फेहरिस्त और 'भैये' का टैग...पंजाब के प्रवासी बोले- ‘यहां पैसा तो है लेकिन इज्जत नहीं’!
AajTak
‘पिछले 35 साल से पंजाब में रहता आया. पहचान पत्र यहीं का. बच्चे यहीं हुए. उनके बच्चे इसी पिंड में जन्मे. लेकिन यहां वालों के लिए हम 'भैये' हैं. हम इनके घर तो बनाएंगे, लेकिन भीतर पांव नहीं धर सकते. इनकी फसलें उगाएंगे, लेकिन साथ निवाला नहीं तोड़ सकते. छोटी-सी भूल और गले से पकड़कर निकाल दिए जाएंगे. मेरे साथ भी यही हुआ. बरसते पानी में मरी हुई छिपकली की तरह गांव से फेंक दिया. मन उचट चुका है. हम बिहार लौट जाएंगे!’
पंजाब के किसी भी गांव में जाएं तो खेतों के बीच एक बेतरतीब सा कमरा दिखेगा. कच्चा-पक्का. सामने मूंज की खाट. बेमेल जनाना-मर्दाना कपड़े पसरे हुए. हरी-भरी फसल के बीच बेडौल नजरबट्टू से लगते कमरे से पानी का एक पंप सटा हुआ. ये मोटर रूम है, जहां प्रवासी रहते हैं. यही इनका ठिकाना है. यही लक्ष्मण रेखा. दशकों से पंजाब के खेत-खलिहान संभालते प्रवासियों का गांव के भीतर जाना मना है.
वजह देते हुए पंजाब के ही लोग कहते हैं- हमारा कल्चर 'इन भैयों जैसा' नहीं.
करीब तीन साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान पर काफी बवाल हुआ था. उन्होंने यूपी, बिहार से आए मजदूरों को भैया कह दिया था, जिसपर बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी. कुछ इसी तरह का मामला साल 2008 में महाराष्ट्र में भी दिखा, जब राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर कथित तौर पर भैया लिखा केक कट किया था. तब से ही भैया शब्द पर विवाद रह-रहकर जोर पकड़ता रहा, खासकर पंजाब में.
जो शब्द दिल्ली से लेकर बिहार तक कॉमन है, पंजाब पहुंचते हुए वो एक अलग चेहरा ले लेता है.
आप बाहर से आए हैं. कद छोटा है. रंग कुछ दबा हुआ है. पंजाबी के अलावा कोई दूसरी जबान बोलते हैं और पंजाब में मजदूरी करते हैं तो आप 'भैया' हैं. नेह-सम्मान में पगी हुई नहीं, बल्कि पान की पीक जैसे पिच्च से थूकी हुई पहचान.
पिछले महीने मोहाली जिले के गांवों में कुछ अलग हुआ. यहां कुछ गांववालों ने रातोरात प्रवासियों को बाहर निकाल दिया. वहीं कुछ ऐसे गांव भी थे, जिन्होंने अपने यहां बोर्ड लगा दिया. 11 कायदों का बोर्ड. ये नियम-कानून दूसरे राज्यों से आए मजदूरों के लिए थे. इनमें से एक कि वे रात 9 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल सकते. या फिर वे गांव के भीतर किराए के मकान नहीं ले सकते. कपड़े पहनने के भी नियम बने.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









