
Greater Noida News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, थाने में घुसकर ITBP जवान ने कारोबारी को पीटा
AajTak
आईटीबीपी के जवान पंकज चौधरी का एक कारोबारी के साथ गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के साथ मारपीट की थी.
यूपी में ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 की पुलिस जगत फार्म में एक कारोबारी के साथ मारपीट करने के मामले में आईटीबीपी जवान पंकज चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है. आरोपी के पास से चोरी की कार फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद हुई है. घटना में लापरवाही बरतने के लिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने एसएसआई और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है.
दरअसल, आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर पंकज चौधरी का एक कारोबारी के साथ गाड़ी हटाने के लिए विवाद हो गया था. पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस व्यापारी के साथ मारपीट की. पीड़ित अपने बचाव के लिए पुलिस चौकी की तरफ दौड़ा, जिसके बाद आरोपी ने चौकी परिसर में घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जवान के अन्य साथियों की तलाश कर रही है.
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय का कहना है कि तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. थाना बीटा-2 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटीबीपी कैंप कार्यालय सूरजपुर से फर्जी नम्बर प्लेट लगी गाड़ी के साथ आरोपी पंकज चौधरी को गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










