
Goyal Salt Listing: विश्वास नहीं होगा? इस IPO से पहले दिन ही हर किसी को हुई 3 लाख रुपये की कमाई!
AajTak
गोयल साल्ट लिमिटेड (Goyal Salt Ltd) के शेयरों की बुधवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई. NSE SME पर गोयल साल्ट के शेयर धमाकेदार 130 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए. जबकि आईपीओ का प्राइस केवल 38 रुपये प्रति शेयर था.
नमक बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को मालमाल कर दिया है. जिनको भी इस कंपनी के IPO में शेयर अलॉट हुए होंगे, उनकी आज ताबड़तोड़ कमाई हुई होगी. आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है, निवेशकों को उम्मीद से ज्यादा इस आईपीओ ने रिटर्न दिया है.
दरअसल, रॉ साल्ट बनाने वाली कंपनी गोयल साल्ट लिमिटेड (Goyal Salt Ltd) के शेयरों की बुधवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई. NSE SME पर गोयल साल्ट के शेयर धमाकेदार 130 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए. जबकि आईपीओ का प्राइस केवल 38 रुपये प्रति शेयर था. आईपीओ प्राइस बैंड के हिसाब से 242% प्रीमियम पर इस कंपनी की शेयर बाजार में एंट्री हुई है.
आईपीओ ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न
लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तूफानी तेजी जारी है. Goyal Salt लिमिटेड के शेयर में लिस्टिंग के बाद भी 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है. शेयर फिलहाल एनएसई पर 136.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस आईपीओ में रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए 114,000 रुपये लगाने पड़े थे. जो लिस्टिंग के दिन ही बढ़कर 4 लाख रुपये से ज्यादा बन गए. यानी तिगुना से ज्यादा मुनाफा इस आईपीओ ने निवेशकों को दिया है. पिछले कुछ सालों में ये आईपीओ सबसे बेहतरीन में से एक है.
गोयल साल्ट आईपीओ एक एसएमई आईपीओ है, यह आईपीओ 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खुला था, इस आईपीओ में पैसे लगाने के लिए लोग उमड़ पड़े थे. गोयल साल्ट आईपीओ को कुल 294.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था. जबकि रिटेल कैटेगरी में बंपर 377.97 गुना भरा था.
इस आईपीओ का साइज केवल 18.63 करोड़ रुपये का था. इस इश्यू के जरिये कंपनी ने फ्रेश 49.02 लाख शेयर जारी किए. आईपीओ का प्राइस बैंड 36 से 38 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले 25 सितंबर को एंकर निवेशकों से 5 करोड़ जुटाए थे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












