
Government Scheme: इस राज्य में किसानों की इनकम होगी बूस्ट, मखाना के बीजों पर सरकार दे रही 72 हजार रुपये
AajTak
बिहार बागवानी विभाग मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण के लिए सरकार 75% अनुदान देती है. किसान ,बिहार बागवानी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर मखाना के बीजों पर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
भारत कृषि प्रधान देश है. यहां हर राज्य में अलग-अलग तरह की फसलें उगाई जाती हैं. कुछ फसलें ऐसी हैं जो कम लागत में अच्छा मुनाफा दे जाती हैं. मखाना भी इसी तरह की एक फसल है. बिहार में बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार मखाने की खेती और उसके बीजों पर बंपर सब्सिडी मुहैया करा रही है.
मखाना के बीजों पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी
बिहार बागवानी विभाग मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण हेतु सरकार 75% अनुदान देती है. प्रति हेक्टेयर इन बीजों की इकाई लागत 97 हजार रुपये हैं. ऐसे में सरकार द्वारा किसानों को मखाना के बीजों पर प्रति हेक्टेयर 72,750 रुपये की सब्सिडी दी जाती है. इसके लिए किसान बिहार बागवानी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर मखाना के बीजों पर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
मखाना विकास योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी:@saravanakr_n @KumarSarvjeet6 @HorticultureBih @dralokghosh #BiharAgricultureDept pic.twitter.com/3Cv7bfa62J
मखाना प्रसंस्करण उद्योग पर भी सरकार देती है सब्सिडी
बिहार सरकार किसानों को मखाना प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए भी सब्सिजी देती है. सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 15% तो किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ/एफपीसी) के लिए 25% तक की आर्थिक मदद की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










