
Govardhan Puja पर अपनों को भेजें ये संदेश, खास अंदाज में दें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
AajTak
Govardhan Puja Wishes 2025: प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं को पूरा भारतवर्ष जानता है. गोवर्धन पूजा का त्योहार भी कृष्ण की लीलाओं के लिए याद किया जाता है. इस साल 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर स्पेशल मैसेज शेयर करके आप गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
- गरज उठे गगन सारा, समंदर भी छोड़ दे अपना किनारा भक्त की रक्षा करने स्वयं आते है प्रभु जब गूंज उठे श्री कृष्ण का नारा...गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
- बंसी बजाता है कान्हा, मधुर धुन से सबके दुख वो हरते है, जब भक्त छोड़ देते हैं आस, तब कृष्ण चमत्कार करते है.गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
- श्री कृष्ण जिनका नाम है, गोकुल जिनका धाम है, सबके दुख हरता कृष्ण को हम सभी का प्रणाम है.गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
- लोगों की रक्षा के खातिर, एक अंगुली पर पहाड़ उठाया है... उसी कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का दिन आया है...गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
- कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन हैं पाते इसलिए गोवर्धन पूजा को हम सच्चे मन से हैं मनातेHappy Govardhan Puja 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










