
Gorakhpur News: सामान लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, बेहोशी की हालत छोड़कर भागे आरोपी
AajTak
गोरखपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. तीन फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगया कि पुलिस ने इस मामले को मैनेज करने की कोशिश की थी.
गोरखपुर के गीड़ा थाने क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामले के तूल पकड़ता देख पुलिस ने तुरंत ही FIR दर्ज की और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. तीन आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस पर आरोप है कि पहले इस मामले को मैनेज करने की कोशिश की गई. लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध के चलते उसे एक्शन लेना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात लड़की गांव से बाहर दुकान पर सामान खरीदने गई थी. वहां उसे एक परिचित मिल गया और वह लड़की को अपनी बातों में उलझाकर झाड़ियों में ले गया. जहां उसके चार अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे. इन सभी ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गैंगरेप किया.
पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने बारी-बारी गलत काम किया. उसके बाद लड़की को धमकी भी दी. इस दौरान उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई. सभी आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह से वो घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को बताई.
इस मामले पर इंस्पेक्टर डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल 2 गिरफ्त में है और उनसे पूछताछ की जा रही है तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











