
Gorakhpur: सीएम योगी ने मनाया रामनवमी का पर्व, गोरखनाथ मंदिर में किया ‘कन्या पूजन’
AajTak
Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी का पर्व मनाया है. उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया. साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना भी की.
Yogi Adityanath News: रामनवमी के पर्व पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और कन्याओं को भोजन कराया. सीएम योगी ने सभी कन्याओं के पैर धुले और पूरे विधि-विधान के साथ उनको भोजन कराया. इसके साथ सभी को लाल रंग की चुनरी भेंट स्वरूप पहनाई. सीएम योगी हर साल इसी तरह से रामनवमी के मौके पर कन्या पूजन करते हैं.
सीएम योगी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को रामनवमी पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है. प्रभु की कृपा सकल विश्व पर बनी रहे. जय जय श्री राम!’
वहीं, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की अष्टमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजन किया. सीएम योगी ने हवन कर जगत के कल्याण की कामना की. साथ ही उन्होंने कामना की कि मां भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे.
मुख्यमंत्री योगी ने साथ ही गोरखपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ (आश्रम) के मैदान में 'चैत्र नवरात्र' की श्री दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समारोह का भी आयोजन किया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. उन्होंने देवी मां के जयकारे भी लगाए.
ये भी पढ़ें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







