Google Pixel 10 सीरीज भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ चार फोन्स की हुई एंट्री, इतनी है कीमत
AajTak
Google ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. ब्रांड ने चार नए फोन्स को पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. इन चार फोन्स के साथ ही कंपनी ने वॉच और बड्स भी लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स.
Google ने भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स (Pixel 10 सीरीज) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी के लेटेस्ट फोन से जुड़ी डिटेल्स पिछले कई दिनों से सामने आ रही थी. अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को रिलीज कर दिया है.
पिछले साल की तरह ही इस बार भी कंपनी ने चार नए फोन्स- Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च किया है. इसके साथ ही Pixel Watch 4 और Buds 2a से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं इन फोन्स में क्या कुछ खास मिलेगा.
सबसे बड़ा और मुख्य अपडेट चिपसेट का है. इस बार कंपनी ने Tensor G5 प्रोसेसर दिया है, जो पिछले साल आए Tensor G4 प्रोसेसर के मुकाबले 34% फास्ट है. प्रोसेसर के अलावा भी आपको कई अन्य अपडेट्स देखने को मिल जाएंगी. ये अपडेट्स हर मॉडल के साथ बदलती हैं.
Google Pixel 10 में 6.3-inch का OLED Super Actua डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. हैंडसेट Tensor G5 प्रोसेसर पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिपसेट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Google Chrome खरीद लेंगे अरविंद श्रीनिवास? गूगल को दिया ये ऑफर
स्मार्टफोन Android 16 के साथ रिलीज हुआ है. इसमें 48MP + 10.8MP + 13MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 10.5MP का सेल्फी कैमरा दिया है. फोन 4970mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 30W की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












