
Google Pay से ऐसे करें अपना मोबाइल रिचार्ज, प्लान्स भी यहीं से देखें
AajTak
कार्ड डिटेल्स देने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आता है. जिसे भरने के बाद ही आपका रिचार्ज सक्सेसफुल होता है. यहां आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे है जिससे आप Google Pay से सीधे रिचार्ज कर सकते हैं.
हम में से कई लोग ऑनलाइन रिचार्ज करते हैं. इसके लिए हमें अपने ऑपरेटर की साइट पर जाकर रिचार्ज करना होता है. कई लोग थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स से भी रिचार्ज करते हैं. रिचार्ज करने के लिए आपको बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड डिटेल्स भरने होते हैं. कुछ लोग नेट बैकिंग से भी रिचार्ज करते हैं. रिचार्ज करने से पहले आपको बेस्ट प्लान सर्च करना होता है. इसके बाद आप उस प्लान को किसी थर्ड पार्टी ऐप या टेलीकॉम की वेबसाइट से रिचार्ज करते हैं. रिचार्ज करने के लिए आपको कार्ड से जुड़े कई तरह के डिटेल्स देने होते हैं. कार्ड डिटेल्स देने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आता है. जिसे भरने के बाद ही आपका रिचार्ज सक्सेसफुल होता है. लेकिन ये प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है. आमतौर कंपनी की वेबसाइट से करने पर ये प्रक्रिया अपनानी पड़ती है. ऐसे में थर्ड पार्टी ऐप्स से रिचार्ज करने में कम वक्त लगता है. ऐसा ही सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला एक ऐप गूगल पे है. आइए जानते हैं इससे रिचार्ज की प्रक्रिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












