
Google के वाइस प्रेसिडेंट ने तिरुपति मंदिर ट्रस्ट को दान किए 1 करोड़ रुपये, मरीजों के इलाज में आएंगे काम
AajTak
गूगल के वाइस प्रेसिडेंट थोटा चंद्रशेखर (Google VP Thota Chandrasekhar) ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के एसवी प्रणदान ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपये का दान दिया है. यह दान आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज के लिए काम आने वाले ट्रस्ट को किया गया. थोटा चंद्रशेखर ने TTD अध्यक्ष बीआर नायडू को तिरुमला में चेक सौंपा.
गूगल के वाइस प्रेसिडेंट थोटा चंद्रशेखर ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अंतर्गत संचालित एसवी प्रणदान ट्रस्ट (SV Pranadana Trust) को 1 करोड़ रुपये का दान दिया है. यह दान बृहस्पतिवार को तिरुमला में TTD अध्यक्ष बी. आर. नायडू को चेक सौंपकर किया गया. यह जानकारी टीटीडी की ओर से जारी एक बयान में दी गई.
एजेंसी के अनुसार, एसवी प्रणदान ट्रस्ट, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम का एक धर्मार्थ ट्रस्ट है. यह ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त या रियायती दरों पर मेडिकल हेल्प दिलाता है. गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मदद करता है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम यानी टीटीडी ने इस दान के लिए चंद्रशेखर की सराहना की और इसे समाजिक कार्यों के लिए जरूरी बताया.
थोटा चंद्रशेखर की इस पहल को TTD अधिकारियों ने कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया. TTD अध्यक्ष बीआर नायडू ने चंद्रशेखर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह दान न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज के जरूरतमंदों के प्रति जिम्मेदारी का भी उदाहरण है.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी बिजनेसमैन ने BHU को दिया 7.76 करोड़ का दान, पिता के नाम पर होगी लाइब्रेरी
TTD के अधिकारियों ने कहा कि SV Pranadana Trust को इस तरह के बड़े योगदान से न केवल मेडिकल हेल्प को मजबूती मिलती है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे समाज के प्रति अपना दायित्व निभाएं. तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जिसे तिरुपति बालाजी मंदिर कहा जाता है, दुनियाभर में हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह मंदिर विश्व के सबसे समृद्ध मंदिरों में से एक है और हर साल करोड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












