
Google का नया फीचर! अब AI बनाएगा आपके लिए म्यूजिक, जानिए कैसे करेगा काम
ABP News
Google Gemini: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Google DeepMind ने अपना नया म्यूजिक जनरेशन मॉडल Lyria 3 लॉन्च कर दिया है.
Google Gemini: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Google DeepMind ने अपना नया म्यूजिक जनरेशन मॉडल Lyria 3 लॉन्च कर दिया है. कंपनी के अनुसार यह एडवांस्ड एआई मॉडल अब Gemini ऐप के जरिए Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. इसका मकसद आसान टेक्स्ट निर्देशों की मदद से बेहतरीन म्यूजिक ट्रैक तैयार करना है.
Lyria 3 को खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो सोशल मीडिया, वीडियो या डिजिटल स्टोरीटेलिंग के लिए जल्दी और प्रोफेशनल साउंड वाला संगीत बनाना चाहते हैं. यह मल्टीमॉडल जेनरेटिव एआई तकनीक पर आधारित है यानी टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जैसी अलग-अलग इनपुट को समझकर ऑडियो तैयार कर सकता है.
Introducing Lyria 3, our new music generation model in Gemini that lets you turn any idea, photo, or video into a high-fidelity track with custom lyrics. From funny jingles to lo-fi beats, you can create custom 30-second soundtracks for any moment.See how it works. 🧵













