
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
AajTak
सोने और चांदी के दाम में आज यानी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार शाम की तुलना में आज यानी 28 सितंबर , 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.
Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 28 सितंबर, 2023 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. सस्ता होने के बाद भी सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57925 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70700 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58454 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 57925 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत? आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 57693 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 53059 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 43444 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 33886 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70300 रुपये की हो गई है.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












