
Gold Rate Weekly Update: अचानक सस्ता हुआ सोना... हफ्तेभर में यहां पहुंचा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
AajTak
Gold Rate Weekly Change : सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है.
सोने की कीमतों (Gold Rates) में इस साल बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. एक ओर जहां मोदी 3.0 के पहले आम बजट (Union Budget 2024) में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने के सरकार के ऐलान के बाद अचानक Gold Price तेजी से कम होने लगा और 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास आ पहुंच गया था, तो गिरावट के कुछ दिनों बाद ही अगस्त महीने में पीली धातु के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके चलते सोना ऑल टाइ हाई पर पहुंच गया. हालांकि, बीते एक हफ्ते की बात करें, तो इस अवधि में ही सोना सस्ता हुआ है.
एक हफ्ते में इतना घटा Gold Rate एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो बीते 4 नवंबर को पांच दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate 78,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, सप्ताह के आखिरी दिन ये टूटकर 77,292 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें तो सोने की कीमत में इस एक हफ्ते के दौरान 1130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट (Gold Price Fall) आई है.
घरेलू मार्केट में क्या चल रहा सोने का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के साथ ही घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोशियएसन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 4 नवंबर फाइन गोल्ड (999) की कीमत 78,518 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन 08 नवंबर को इसका भाव कम होकर 77,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.. मतलब 24 कैरेट गोल्ड के रेट में एक हफ्ते में 1138 रुपये की कमी आई है. अन्य क्वालिटी के गोल्ड की घरेलू मार्केट में कीमत पर नजर डालें तो...
क्वालिटी दाम (IBJA के मुताबिक) 24 कैरेट 77,380 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट 75,520 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट 68,870 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट 62,680 रुपये/10 ग्राम
गौरतलब है कि घरेलू मार्केट में सोने का ये दाम 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं. मेकिंग चार्ज अलग-अलग होते हैं और इसके चलते देश के तमाम शहरों में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है.
Budget के बाद टूटा था सोने का भाव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते 23 जुलाई को संसद में मोदी 3.0 का बजट पेश करने के बाद अचानक सोने की कीमत में बड़ी गिरावट क्यों देखने को मिली थी? तो बता दें कि बजट में कई बदलावों का ऐलान हुआ था और इनमें से एक Gold-Silver से जुड़ा हुआ था. दरअसल, सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया और इसका असर बजट वाले दिन ही सोने के भाव में करीब 4000 रुपये की गिरावट के रूप में देखने को मिला था और ये गिरावट कई दिनों तक जारी रही थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












