
Gold Rate Record High: पहली बार हुआ ऐसा... इंटरनेशनल मार्केट में सोना $5000 के पार, चांदी भी दौड़ी
AajTak
Gold Rate In International Market: सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सोमवार को तगड़ा उछाल आया है और ये इतिहास में पहली बार 5000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई. चांदी भी इंटरनेशनल मार्केट में शुरुआती कारोबार में भी 7% से ज्यादा चढ़ गई थी.
सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते साल मचा गदर इस साल भी लगातार जारी है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को हालांकि, भारतीय कमोडिटी मार्केट गणतंत्र दिवस के चलते बंद है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड रेट 5000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया. ऐसा पहली बार है, जबकि सोने का भाव इस आंकड़े के पार निकला है. न सिर्फ सोना, बल्कि दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल जारी है.
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ा रहा सोना एशियाई कारोबार की शुरुआत में हाजिर सोने की कीमत 1.79% की तगड़ी उछाल के साथ बढ़कर 5,071.96 डॉलर प्रति औंस हो गई और कारोबार आगे बढ़ने पर 5,085.50 डॉलर प्रति औंस के हाई लेवल तक जा पहुंची. फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में भी इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह पीली धातु 5,068.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. खास बात ये है कि बीते साल 2025 में 60% से ज्यादा की तेजी के बाद 2026 के शुरुआती महीने में भी इनमें रिकॉर्ड-तोड़ तेजी जारी है. वहीं इस साल अब तक सोना 17% उछल चुका है.
यहां बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत औंस के आधार पर जारी की जाती है. 1 औंस करीब 28 ग्राम के आसपास होता है. इस हिसाब से देखें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 1 औंस सोने की कीमत 5000 डॉलर हो चुकी है. यानी 1 औंस गोल्ड प्राइस भारतीय करेंसी में लगभग 4,57,840 रुपये का हो गया. ऐसे में 1 ग्राम सोना 16351 रुपये का होगा और 10 ग्राम सोने का भाव 1,63,514 रुपये होता है.
MCX पर सोने का पिछला बंद भाव Republic Day 2026 पर एमसीएक्स पर कारोबार बंद है, लेकिन बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार का क्लोजिंग प्राइस देखें, तो 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना वायदा भाव (10 Gram 24 Karat Gold Price) 74 रुपये की गिरावट लेकर 1,55,963 रुपये था. वहीं घरेलू मार्केट में 10 ग्राम इस क्वालिटी का सोना 1,54,310 रुपये पर बंद हुआ था.
चांदी में भी जारी है ताबड़तोड़ तेजी अगर चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो ये तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में Silver Price खुलने के साथ ही 7% से अधिक बढ़ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बंद वायदा भाव देखें, तो बीते शुक्रवार को 5 मार्च की एक्सपायरी वाली सिल्वर 99 रुपये फिसलकर 3,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट्स देखें, तो 1 Kg Silver Price घरेलू मार्केट में 3,17,705 रुपये पर क्लोज हुआ था.
Gold-Silver में तेजी के ये बड़े कारण अब बात कर लेते हैं सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी इस तेजी के पीछे के कारणों के बारे में, जिनकी वजह से Gold-Silver Price हर रोज रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं. इनमें US FED द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बड़ा रोल निभा रही हैं. इसके अलावा ग्लोबल टेंशन बरकरार है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नई टैरिफ धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











