
'Goa चलें...?'दोस्तों के साथ प्लान बनाने से पहले जरूर लें ये परमिट, वरना देना पड़ेगा हजारों का जुर्माना
AajTak
पहले ये परमिट गोवा के चेक पोस्ट पर ही मिल जाता था, लेकिन अब राज्य के परिवहन विभाग ने इस साल अप्रैल से इस सुविधा को बंद कर दिया है.
दोस्तों का वो कौन-सा ग्रुप है जो हर रोज Goa Road Trip का प्लान नहीं बनाता. गोवा जाने के प्लान को लेकर तो सोशल मीडिया पर मीम भी बहुत वायरल होते हैं. अब आप अगर अपना ये सपना पूरा करने ही जा रहे हैं तो आपको एक जरूरी परमिट के बारे में जान लेना चाहिए, वरना क्या पता हजारों रुपये का जुर्माना भरना पड़ जाए.
किसे लेना होगा परमिट?
तो सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ये परमिट हर किसी के लिए अनिवार्य नहीं है. अगर आप कमर्शियल टूरिस्ट व्हीकल (पीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ी) से गोवा का रोड ट्रिप करने जा रहे हैं, तब आपको गोवा में एंट्री करने के लिए एक स्पेशल परमिट लेना होगा. आमतौर पर टैक्सी सर्विस अपने पैकेज में ये सुविधा देती हैं. लेकिन आप टैक्सी बुक करने से पहले इसके लिए कंफर्म जरूर कर लें. पता चले ऐन मौके पर आपके साथ धोखा हो जाए.
कितने का आएगा परमिट?
ये स्पेशल परमिट मात्र 100 से 200 रुपये में मिलता है. अगर आपने Ladakh Road Trip किया है, तो आपको पता होगा कि वहां भी नुब्रा वैली और फिर से पैंगोंग लेक जाने के लिए स्पेशल परमिट की जरूरत पड़ती है. तो ये परमिट भी वैसा ही समझिए, बस ये लेना होता है कमर्शियल टूरिस्ट व्हीकल वालों को.
कहां से मिलेगा परमिट?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











