
Global Pollution List: दुनियाभर के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 6 शहर, पहले नंबर पर है ये सिटी
AajTak
वायु प्रदूषण भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है, जिससे जीवन की उम्र में अनुमानतः 5.2 साल की कमी देखी जा रही है. दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर हैं.
दुनियाभर में प्रदूषण पर छपी एक ताजा रिपोर्ट में भारत की भागीदारी में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है. दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं, जिसमें असम का बर्नीहाट शीर्ष पर है. स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएयर की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, दिल्ली वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बनी हुई है, जबकि भारत 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश रहा. हालांकि साल 2023 में ये तीसरे स्थान पर था.
दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से भारत के छह शहर
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2024 में पीएम 2.5 सांद्रता में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था. फिर भी, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से छह भारत के हैं. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार उच्च दर्ज किया गया, जिसमें वार्षिक औसत पीएम 2.5 सांद्रता 91.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही, जो साल 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास रही थी.
दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी
दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर बर्नीहाट, दिल्ली, मुल्लांपुर (पंजाब), फरीदाबाद, लोनी, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गंगानगर, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी, मुजफ्फरनगर, हनुमानगढ़ और नोएडा हैं.
जीवन की उम्र में अनुमानतः 5.2 साल की कमी

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









