
Ghaziabad: लिफ्ट में बच्चे को कुत्ते ने काटा फिर भी नहीं पसीजा मालकिन का दिल, Video
AajTak
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स काउंटी सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट लिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में लिफ़्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काट लिया. हैरानी की बात तो ये है कि महिला का दिल तक नहीं पसीजा. बच्चा दर्द से करहरता रहा.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक वीडियो ने सबको बेचैन कर दिया है. यह वीडियो थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स काउंटी सोसाइटी की है. इसमें एक महिला अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जा रही थी. उसी कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा. अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
वीडियो 5 सितम्बर शाम 6 बजे का है. वीडियो में लिफ़्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काट लिया. हैरानी की बात तो ये है कि महिला का दिल तक नहीं पसीजा. बच्चा दर्द से करहरता रहा. महिला ने मासूम बच्चे को एक बार देखने की भी ज़हमत नहीं उठाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस कुत्ते से सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं. इसकी शिकायत कई बार लोगों ने महिला से की थी, लेकिन महिला ने कोई कदम नहीं उठाया. अब लिफ्ट में बच्चे को काटने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









