
Gaurav Sawant Ukraine Ground Report: मारियोपूल से गौरव सावंत का कीव लौटने का वीडियो, यूक्रेन से आजतक की ग्रांउड रिपोर्ट
AajTak
Russia-Ukraine Conflict 2022: यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ हमले ने पूरी दुनिया को हिला के रख दिया है. रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज चौथा दिन है, जहां भीषण लड़ाई चल रही है और अब निशाने पर कीव है. रूसी फौजों ने कीव की घेराबंदी कर रखी है. लगातार मिसाइल और रॉकेट हमले हो रहे हैं. कीव से 40 किलोमीटर दूर पेट्रोलियम बेस पर फायरिंग के बाद आग लगी है. राजधानी कीव धमाकों की वजह से धुआं-धुआं हो गया है. आजतक लगातार यूक्रेन से ग्रांउड रिपोर्ट दे रहा है. आजतक के संवाददाता गौरव सावंत पहले दिन से ही यूक्रेन की पल-पल की खबर हम तक पहुंचा रहे हैं. इस भीषण युद्ध के बीच वे ट्रेन से मारियोपूल से कीव लौट रहे हैं और वहां के हालात बता रहे हैं. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











