
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: 100cr क्लब में 'गंगूबाई' की एंट्री, आलिया की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
AajTak
आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खबर है. उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है. पोस्ट पैनडेमिक किसी फिल्म का ऐसा कलेक्शन करना वाकई में बड़ी बात है. गंगूबाई की काफी सराहना भी हुई है. जिसने भी ये फिल्म देखी है वो आलिया का मुरीद हो गया है.
गंगूबाई जिंदाबाद हो गई है. आलिया की हालिया रिलीज गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस की चांदी कर दी. आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी गुडन्यूज है. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
आलिया की फिल्म की बंपर कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के नए आंकड़े शेयर किए हैं. उन्होंने फिल्म की धुआंधार कमाई का कलेक्शन शेयर किया है. तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- और गंगूबाई काठियावाड़ी ने आज (बुधवार) को सेंचुरी बना ली है. पोस्ट पैनडेमिक 100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ये चौथी फिल्म है. इससे पहले सूर्यवंशी, पुष्पा हिंदी, 83 के नाम ये रिकॉर्ड है.
Kapil Sharma को Akshay Kumar ने क्यों बताया 'बेवफा', वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
And #GangubaiKathiawadi hits century today [Wed], the fourth #Hindi film to achieve this number [💯 cr], post pandemic [#Sooryavanshi, #PushpaHindi, #83TheFilm]... [Week 2] Fri 5.01 cr, Sat 8.20 cr, Sun 10.08 cr, Mon 3.41 cr, Tue 4.01 cr. Total: ₹ 99.64 cr. #India biz. pic.twitter.com/8RrYeRBedi
2 हफ्तों मे ंकमाए 100 करोड़

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











